बच्चा चोरी के जुनून में सहेली ने काटा गर्भवती का पेट, इस तरह हुआ खुलासा

By: Ankur Thu, 03 Sept 2020 2:17:12

बच्चा चोरी के जुनून में सहेली ने काटा गर्भवती का पेट, इस तरह हुआ खुलासा

अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार अपने ही अपनों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसा ही एक हैरान करने वाला हादसा हुआ ब्राजील के दक्षिणी सेंटा कैटरिना के कैनेलिन में जहां एक गर्भवती महिला की हत्या उसकी ही सहेली ने कर दी और उसका पेट काटकर उसके शिशु को बाहर निकाल अपने साथ ले गई। मृत महिला की पहचान फ्लेविया गोडिन्हो मफरा के रूप में हुई जो कि 36 सप्ताह की गर्भवती थी। स्थानीय अधिकारी पाउलो अलेक्जेंड्रे फ्रीसलेबेन ई सिल्वा द्वारा बताया गया था कि किसी तेज औजार से पीडिता का पेट काटा गया है। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुई हत्या

दरअसल, गुरुवार 27 अगस्त को फ्लेविया गोडिन्हो मफरा अचानक गायब हो गई थी। मृतका का शव उसके पति और मां को बीती 28 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे मिला था। जिसे गलेरा के पास एक बंद पड़े बर्तन बनाने वाले यार्ड में फेंका गया था। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतका की हत्या उसकी अपनी स्कूल में साथ पढ़ने वाली सहेली ने की थी।

पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया। उसने बताया कि पीड़ित और वह काफी पुरानी सहेली थीं। घटना वाले दिन उसने पीड़ित महिला को बेबी शॉवर का बहाना बनाकर घटनास्थल पर बुलाया था। इसके बाद पीड़िता मफरा के वहां पहुंचने पर ईंटों से वार कर उसे मार डाला, फिर पेट काटकर नवजात बच्ची को बाहर निकाला और मौके से फरार हो गई। बेबी शॉवर के बारे में दो अन्य सहेलियों को भी पता था। परंतु बाद में उनसे कहा गया था कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

आखिर क्यों ले ली सहेली की जान

मृतका का पेट काटा गया था। नवजात बच्ची गायब थी। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिली कि संदिग्ध आरोपी महिला और उसका पति एक नवजात को अस्पताल लेकर गए हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी महीने में गर्भपात के कारण उसने अपना बच्चा खो दिया था। इसके बाद से ही उस पर एक बच्चे को चोरी करने का जुनून सवार हो गया था।

दूसरी ओर नवजात बच्ची को सिसलिया नाम दिया गया है और वह फ्लोरियनोपोलिस के चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे जब उसकी मां के पेट को काटकर बाहर निकाला गया था, उस दौरान कुछ चोटें आई थीं। इनके चोटों के चलते बच्ची को एंटीबायोटिक्स और दर्द की दवाएं दी गई थीं। परंतु चिकित्सकों का कहना है कि वह अभी ठीक है।

पोस्टमार्टम में उठेगा इस बात से पर्दा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। इस रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हो सकेगा कि बच्ची को पेट से बाहर निकालते वक्त महिला जिंदा थी या नहीं। बता दें कि पीड़ित फ्लेविया ने अध्यापन-कला का अध्ययन किया था। वह एक स्थानापन्न शिक्षक के रूप में काम करती थी। एक संक्षिप्त कार्यक्रम में श्रद्धांजलि समर्पित करने के बाद कैनेलिन नगर के कब्रिस्तान में उसके शव को दफना दिया गया।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली : अब घर बैठे हो सकेगी कोरोना की जांच, जल्द जारी किया जाएगा हेल्पलाइन नंबर

# सोनभद्र : भाजपा नेता समेत चार पर लगा हत्या का आरोप, जंगल में ले जाकर की थी युवक की पिटाई

# शख्स की प्रेमिका से बढ़ती नजदीकियां प्रेमी को नागवार, डंडे से सिर पर प्रहार कर की हत्या

# रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, आरोपी पिता कई दिनों से कर रहा था 9 साल की बेटी से दुष्कर्म

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com